थाना बरसाना क्षेत्रान्तर्गत नन्दगांव में हुए झगडे की घटना में शामिल 04 अभियुक्तगण को थाना बरसाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे 03 गठीले डंडा, 01 हथौडा व 02 अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद, उक्त अभियोग में 07 अभियुक्तगण को पूर्व में भेजा जा चुका है जेल
राजेश शुक्ला, प्रबंध संपादक
पीएम न्यूज़, मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के आदेशानुसार जनपद मथुरा मे वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक देहात व श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के निकट निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बरसाना श्री सुभाषचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 प्रेमनाराण शर्मा चौकी प्रभारी नन्दगांव ने मय टीम एचसी 606 यतेन्द्र सिंह, का0 685 उदय सिंह, का0 2157 जंगजीत, का0 1762 विकाश का0 1758 सुनील द्वारा दि0 08.05.2020 को कस्वा नन्दगाँव मे हुई झगडा की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0स0 137/20 147/148/149/323/504/307/34 भा0द0वि0 थाना बरसाना में अभि0गण 1. रोहताश पुत्र रमेश उम्र 26 वर्ष 2. दीपक पुत्र रमेश उम्र 24 वर्ष 3. पप्पी पुत्र रमेश उम्र 22 वर्ष 4. रमेश पुत्र नत्थी उम्र करीब 50 वर्ष समस्त निवासीगण ज्ञान का थोक नन्दगांव थाना बरसाना मथुरा को मय 03 बांस गठीले डन्डे , 01 हथौडा, 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के दि0 16.05.2020 को समय रात्रि करीब 22:40 पर मुखबिर की सूचना पर शिव मन्दिर भडौखर से लेवडा जाने वाले कच्चे रास्ते पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरुद्द आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त अभियोग में गिरफ्तारी/कार्यवाही का विवरण
दिनाँक 09.05.2020 को गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
1.श्रीमती किरन पत्नी श्री रमेश
2.श्रीमती प्रियंका पत्नी रोहताश
3. श्रीमती सुनीता पत्नी दीपक समस्त निवासीगण ज्ञान का थोक नन्दगांव थाना बरसाना , मथुरा
4.रमेश पुत्र वीरनारायण नि0 कोटवन थाना कोसीकला मथुरा।
दि0 14.05.2020 को गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
1. रामबीर उर्फ छोटू पुत्र विजन नि0 ज्ञान का थोक नन्दगांव थाना बरसाना मथुरा
2. विष्णु पुत्र जगबीर नि0 गिडौह थाना कोसीकला मथुरा
3. सुरेन्द्र चौधरी पुत्र स्व0 जवाहर सिंह नि0 कोडंल थाना बहीन जिला पलवल ,हरियाणा
दि0 16.05.2020 को गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण
1. रोहताश पुत्र रमेश
2. दीपक पुत्र रमेश
3. पप्पी पुत्र रमेश
4. रमेश पुत्र नत्थी समस्त निवासीगण ज्ञान का थोक नन्दगांव थाना बरसाना मथुरा