राजेश शुक्ला, प्रबंध संपादक
पीएम न्यूज़, वाराणसी। थाना लोहता उ0नि0 राधेश्याम सिंह मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकथाम हेतु घोषित लॉकडाउन के अनुपालन में सरवनपुर में मामूर थे, इसी दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मु0अ0सं0 0119/2020 धारा-147/149/392/323/504/506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्तगण कोरौती चौराहा पर मौजूद है।
प्राप्त सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह पुलिस बल के कोरौती चौराहा के पास पहुँचा तो मुखबीर दूर खड़े दो व्यक्तियों की ओर इशारा कर बताया कि साहब जो दोनो व्यक्ति खडे है वही दोनो है जो लूट किये थे, मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा घेराबन्दी करके समय करीब 22.05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
अशोक कुमार पुत्र लाल चन्द निवासी सरवनपुर थाना लोहता वाराणसी उम्र लगभग 29 वर्ष।
मनोज यादव पुत्र प्रभु यादव निवासी सरवनपुर थाना लोहता वाराणसी औसत उम्र लगभग 38 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 राधेश्याम सिंह, उ0नि0 शिवसहाय सरोज, हे0का0 अजय यादव, का0 विजय यादव, का0 अदित्य कुमार थाना लोहता, वाराणसी।