Home
BUSINESS आज कांग्रेस, बसपा, सपा रोज गाली दे रहे है। उनके गालियो के...
आज कांग्रेस, बसपा, सपा रोज गाली दे रहे है। उनके गालियो के कीचडो से देश के अन्दर फिर से कमल खिलेगा- अमित शाह

संतकबीरनगर से
अमित प्रताप मिश्र की
रिपोर्ट
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि

देश में 70 वर्ष के बाद मोदी के राज में देश के 50 करोड़ जनता में अमूल चूर परिवर्तन लाया गया है। यह देन सिर्फ भाजपा का है। 70 वर्ष तक राज करने वाली सरकारो ने सिर्फ अपना स्वार्थ देखा जनता के साथ धोखा किया।

श्री शाह बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल के प्रागंण में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होने कहा कि निषाद पार्टी व भाजपा का गठबंधन एक लम्बे समय का है। पिछड़ो समाज के उत्थान के लिए यह गठबंधन आवश्यक था। भाजपा के लिए सबसे जरूरी निषाद समाज के लोग है उनका सम्मान पार्टी मे सदैव रहे। उन्होने कहा कि आजादी के बाद देश में जो भी सरकारो ने राज किया। उन्होने गरीबो को पूछा नही लेकिन 5 वर्षो में गरीबो के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से लाभ पहुॅचाकर उनके जीवन में परिवर्तन लाया। बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन, शौचालय, आवास निर्माण सहित कई योजनाओ का लाभ सबका साथ सबका विकास के तहत दिया गया। इसमें कही भी जाति-पाति का भेदभाव नही रखा गया। गरीबो के स्वास्थ्य की सुविधा आयुष्मान भारत के तहत प्रदान की गई। बसपा, सपा, कांग्रेस ने गरीबो के लिए कुछ नही किया। अमित शाह ने कहा कि गरीबी को प्रधानमंत्री ने बहुत ही नजदीकी से देखा है और देश के गरीबो के जीवन को सुधारने के लिए वह कार्य कर रहे है। देश, दुनिया में भारत का नाम बढ़ रहा है। आज कांग्रेस, बसपा, सपा रोज गाली दे रहे है। उनके गालियो के कीचडो से देश के अन्दर फिर से कमल खिलेगा। उन्होने कहा कि मोदी ने भारत का डंका पूरे देश में बजाने का काम किया है। उन्होने पुलवामा की घटना पर चर्चा करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक कर देश के दुश्मनो को मार गिराया तो उस समय पूरे भारत में जश्न मनाया जा रहा है लेकिन तीन लोगो ने जश्न नही मनाया। जिसमें सपा, बसपा, कांग्रेस का पार्टी कार्यालय रहा। उन्हे मातम छाया रहा है
क्योंकि उन्हे वोट बैंक दिखायी दे रहा है। ऐसा लग रहा था कि इस सर्जिकल स्ट्राइक में उनके ममेरे, चचेरे भाई मारे गये है। देश में पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिला है जो ईट का जवाब पत्थर से देने के लिए हमेशा तैयार रहता है और किसी की मजाल नही है कि भारत पर आॅख उठाकर देखे। मोदी के हाथो देश सुरक्षित है। देश में चैमुखी विकास के लिए फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील करते हुए उन्होने प्रवीण निषाद को भारी मतो से जिताने के लिए कहा। अमित शाह के आगमन पर मेंहदावल के अनिल त्रिपाठी ने मंच पर बुक्के देकर उनका स्वागत किया। जनसभा का संचालन महामंत्री जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने किया नेत्री सुनीता अग्रहरि व रजनी पाण्डेय अपने साथ सैकड़ो महिलाओ के साथ जनसभा मे सम्मलित हो कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जनसभा को सफल बनाने का काम की ।