Home
BUSINESS लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर थाना धनघटा क्षेत्र में पंजाब पुलिस के...
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर थाना धनघटा क्षेत्र में पंजाब पुलिस के साथ किया गया फ्लैग मार्च

संतकबीरनगर से अमित प्रताप मिश्र की रिपोर्ट
संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल व सकुशल सम्पन्न कराने के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी धनघटा आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना

धनघटा रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को धनघटा पुलिस टीम की अगुवाई में चौकी प्रभारी पौली

उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार तिवारी मय हमराह हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल तेज नारायण, हेड कांस्टेबल रजनीश पाठक, कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल संजीत कुशवाहा, पीआरडी श्यामू द्वारा पंजाब पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बाली मय हमराह कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल रामगोपाल, कांस्टेबल चंदन शर्मा के साथ मिलकर धनघटा थाना क्षेत्र के दुल्हापार,पौली,रामपुरबाराकोनी, धुसवा बाजार ,उमरिया बाजार व धनघटा कस्बा में फ्लैग मार्च किया गया ।